वर्तमान में चल रहे खान पान की वजह से लोगो को लिवर से सम्बंधित समस्या होने लगी है। लोगो को पता ही नहीं चलता और जब समस्या गंभीर हो जाती है तब पता चलता है। इसलिए इस आर्टिकल में लिवर कमजोर होने का संकेत है ये 6 लक्षण के द्वारा आपको लिवर कमजोर होने के कुछ शुरूआती लक्षणों के बारे में बता रहे है। इसलिए इस आर्टिक्ल को पूरा पढ़े।
लिवर कमजोर होने का संकेत है ये 6 लक्षण
वैसे तो लिवर को शरीर को रासायनिक प्रयोगशाला कहा जाता है। और इसमें होने वाली समस्याओ को चिकित्सीय जांचो द्वारा ही पता चल सकता है। लेकिन फिर भी लिवर शुरूआती कुछ संकेत देने लगता है। जो निम्न है।
- त्वचा में खुजली : यदि आपको लगातार या बार बार शरीर में खुजली हो रही है। और आपको किसी प्रकार की एलर्जी नहीं है तो ये लिवर में समस्या होने का संकेत है। इसलिए आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
- चोट लगना और खून बहाना : यदि आपको कभी चोट लग जाये और खून बहना न रुके तो ये लिवर में प्रॉब्लम होने का संकेत हो सकता है। क्योकि आमतौर पर 5-7 मिनट में सामान्य चोट से खून बहना रुक जाता है। इसलिए डॉक्टर को ये बताना चाहिए के खून रुकने में समय अधिक लग रहा है या नहीं रुक रहा है।
- चेहरे पर दाग -धब्बे और मुहांसे : वैसे एक निश्चित उम्र में दाग धब्बे मुहांसे हो सकते है, लेकिन ऐसे उम्र में हो जब इनके होने की उम्र न हो तो ये लिवर कमजोर होने का संकेत हो सकते है।
- हथेलियां लाल होना : वैसे इस लक्षण को अधिकतर लोग गंभीरता से नहीं लेते है , लेकिन फिर भी अगर आपकी हथेली अधिक ही लाल दिखाई देने लगे तो कही न कही ये लिवर कमजोर होने का संकेत हो सकता है। इसलिए एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
- सांसो में बदबू : यदि आप रोज दन्त मुँह और जीभ साफ़ करते है। और फिर भी आपके मुँह से बदबू आती है तो ये लिवर के कमजोर होने का संकेत है। सतर्क हो जाएँ।
- त्वचा पर नीली रेखा : यदि आपकी त्वचा पर नीली रेखा दिखने लग जाये। तो ये लिवर कमजोर होने का संकेत हो सकता है। क्योकि लिवर ब्लड से हानिकारक पदार्थो को बाहर निकालता है और लिवर यह कार्य नहीं कर पा रहा है। इसलिए ऐसा होता है।
यहाँ लिवर कमजोर होने के 6 संकेत बताये है। जो प्रारंभिक तौर पर लिवर के कमजोर होने के लक्षण हो सकते है। यदि आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे है और लम्बे समय तक बने रहते है तो एक बार जाँच जरूर करवानी चाहिए।
निष्कर्ष : ऊपर बताये गए लिवर के कमजोर होने के 6 संकेत प्रारंभिक है। ऐसा होना लिवर के कमजोर होने का लक्षण हो भी सकते है और नहीं भी लेकिन सामान्य रूप से ऐसे संकेत लिवर में प्रॉब्लम होने पर ही दिखाई देते है इसलिए आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें